WELCOME

Apple: अब इंतजार हुआ ख़तम एप्‍पल ने किया धमाकेदार लॉन्‍च iPhone X, कीमत सिर्फ 999$, iPhone 8, 8+

Apple: अब इंतजार हुआ ख़तम एप्‍पल ने किया धमाकेदार लॉन्‍च iPhone X, कीमत सिर्फ 999, डॉलर iPhone 8,और  8+, स्‍मार्टवॉच सीरीज-3 और एप्‍पल टीवी के साथ हुए लॉन्‍च


एप्‍पल आईफोन के करोड़ों दीवानों का इंतजार अब ख़त्म हो गया एप्‍पल ने किया धमाकेदार लॉन्‍च में  iPhone 8, 8+ लॉन्च किये एप्पल ने ये दोनों फ़ोन  नवनिर्मित स्‍टीव जॉब्‍स थिएटर में लांच किये। एप्‍पल ने आईफोन की 10वीं वर्षगांठ पर आयोजित एप्‍पल ईवेंट में एप्‍पल के सीईओ टिम कुक एप्‍पल के प्रोडक्‍ट पेश किए। 

इस इवेंट में कुक नेे iPhone X लाॅॅॅन्‍च किया, इसकी कीमत 999 डॉलर है। इस फ़ोन में कोई होम बटन नहीं होगा। इसके साथ ही  iPhone 8,और  8+ को भी लॉन्‍च किया गया है। जिसकी कीमत 699 डॉलर से शुरू हो रही है। इस फ़ोन में 5.8 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खा‍सियत फेस रिकग्निशन तकनीक है। इस तकनीक से जैसे ही आप आईफोन एक्स की तरफ देखेंगे फ़ोन अनलॉक हो जायेगा। ये एक जबरदस्त फीचर है.

आईफोन 8 में सिंगल कैमरा दिया गया है और 8 प्‍लस में डुअल रियर कैमरा है। आईफोन 8 64GB और 256GB इन दो मॉडल्स में आएगा। जिसकी कीमत 699 डॉलर यानि 44760 रुपये (भारतीय मुद्रा के हिसाब से)  से शुरू होगी। आईफोन 8 प्लस की कीमत 799 डॉलर  51163 रुपये (भारतीय मुद्रा के हिसाब से)  से शुरू होगी। आईफोन वायरलैस चार्जर से लैस होगा। इस नए आईफोन का ग्‍लास अब तक का सबसे मजबूत ग्‍लास होगा , यह फोन धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित है। इसकी चिप सबसे पावरफुल चिप दी गई है। आईफोन 8 की  बैटरी स्टेमना आईफोन 7 के मुकाबले करीब 2 घंटे ज्‍यादा रहने की उम्मीद है। आईफोन एक्स में कोई होम बटन नहीं दिया गया है। इसके टॉप पर इन्फ्रारेड कैमरा है जो अंधेरे में भी यूजर का की क्लियर फोटो क्लिक कर सकता है. ये फ़ोन अँधेरे में उपभोक्ता का फेस डिटेक्ट कर सकता है।


फोन की बिक्री 22 सितंबर से  शुरू होगी। ईवेंट की शुरुआत हुई एप्‍पल वॉच के साथ। कंपनी ने एप्‍पल वॉच की सीरीज-3 को आज लॉन्‍च किया। इसके साथ ही कंपनी ने एप्‍पल टीवी को भी दुनिया के सामने पेश किया। टिम कुक के अनुसार एप्‍पल वॉच इस वक्त दुनिया में नंबर 1 पर है। इसके बिजनस में बीते साल के मुकाबले 50 फीसदी का इजाफा हुआ है। उन्‍होंने कहा कि एप्‍पल वॉच के बिजनस में एक साल में करीब ५० फीसदी तक का इजाफा हुआ है।

एप्‍पल वॉच की खास बात ये है की यह आपकी रेस्टिंग और हार्ट रेट को कैलकुलेट कर सकती है.  यदि आपकी हार्ट रेट बढ़ता है तो यह आपको इसकी जानकारी दे देगी। यदि आप लंबे समय तक इनऐक्टिव रहते हैं, तब भी वॉच अपने काम में लगी रहेगी और आपको आपकी हार्ट रेट के बारे में बताएगी।

टिम कुम ने इस इवेंट में  एप्‍पल टीवी भी लॉन्‍च किया। यह लेटेस्‍ट वर्जन टीवीओएस पर चलेगा। यह कनाडा सहित 7 देशों में उपलब्‍ध होगा। इस पर चार गुना तेजी से ग्राफिक्‍स चल सकते हैं। एप्‍पल टीवी पर लाइव स्‍पार्ट की भी सुविधा मिलेगी।


Apple: अब इंतजार हुआ ख़तम एप्‍पल ने किया धमाकेदार लॉन्‍च iPhone X, कीमत सिर्फ 999$, iPhone 8, 8+ Apple: अब इंतजार हुआ ख़तम एप्‍पल ने किया धमाकेदार लॉन्‍च iPhone X, कीमत सिर्फ 999$, iPhone 8, 8+ Reviewed by NIRMALA on 23:08 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.