WELCOME

IND V/S SL: दूसरे वनडे में भारत की शानदार रोमांचक जीत, हीरो रहे धोनी-भुवी

IND V/S  SL: दूसरे वनडे में भारत की शानदार रोमांचक जीत, के हीरो रहे धोनी-भुवी


पल्लेकल: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने शानदार  रोमांचक जीत हासिल की। इस जीत के असली हीरो धोनी- भुवि रहे इन दोनों खिलाडियों ने ही शानदार खेल का प्रदशन करते हुइ टीम इंडिया को जीत दिलाई।

 रोमांच से भरपूर इस मैच में एक समय तो ये लग रहा था की भारतीय टीम के हाथ से ये मैच निकल जायेगा भारत ने 131 रनों पर 7 विकेट खो दिये थे.  लेकिन महेंद्र सिंह धोनी और भुवनेश्वर कुमार की शानदार पारी खेली जिसके बदौलत भारत को 3 विकेट से जीत पाने के कामयाब रही. भुवनेश्वर कुमार ने अपने वनडे कैरियर का पहला अर्धशतक बनाया। उन्होंने 53(80) की नाबाद पारी खेली। और वहीँ महेंद्र सिंह धोनी ने भी हमेशा की तरह संयम से भरी पारी खेली और टीम इंडिया के लिए  नाबाद 43(68) रनों की पारी खेली। दोनों ने 8वें विकेट के लिए नाबाद 100 रनों की साझेदारी की। और टीम इंडिया को जीत दिलाई।




भारत ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। श्रीलंका की शुरुवात  अच्छी रही लेकिन फिर बुमराह की कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने श्रीलंकाई टीम धराशाही होती नजर आयी। श्रीलंका ने 50 ओवरों में कुल २३६/8 का स्कोर बनाया। बुमराह ने ४३ रन देकर ४ विकेट झटके उनका बोलिंग का शानदार प्रदर्शन किया। बारिश की वजह से मैच बाधित हुआ और भारत को ४७ ओवर में 231 रनों का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की। और पहले विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा ने टाबक्तोड बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली।  और शिखर धवन 49 रन बना कर आउट हो गए।



टीम इंडिया १०९/0 की मजबूत स्थिति में थी लेकिन अकीला धनंजय ने अद्भुत गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम के लिए मुश्किलें बढ़ा दी। उनके बोलिंग स्पैल की वजह से टीम इंडिया ने मात्र २२ रन पर ७ विकेट आउट हो गए और कुल स्कोर 131/7 का हो गया. भारतीय टीम के हाथ से मैच जाता दिखाई देने लगा और टीम इंडिया की  स्थिति काफी ख़राब दिखने लगी  लेकिन महेंद्र सिंह धोनी और भुवनेश्वर कुमार ने साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की जिसकी वजह से टीम इंडिया की एक बार फिर उम्मीदें बंध गई और  इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया को जीत दिलाने तक दोनों बल्लेबाजों ने अपनी पूरी जान लगा दी और अंत तक टीम इंडिया को एक और जीत दिलाने में कामयाब हो गए. धोनी को कप्तान कूल इसीलिए कहा जाता है क्यों की वो किसी भी कंडीशन में मैच जीताने में कामयाब हो जाते हैं. और किसी भी टीम का उन पर कोई दबाव नहीं होता है वो अपना नेचुरल गेम खेलते हैं.

भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह मैच यादगार रहेगा। धनंजय ने 54 रन देकर 6 विकेट झटके उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मन ऑफ़ थे मैच का अवार्ड मिला 

IND V/S SL: दूसरे वनडे में भारत की शानदार रोमांचक जीत, हीरो रहे धोनी-भुवी IND V/S  SL: दूसरे वनडे में भारत की शानदार रोमांचक जीत, हीरो रहे धोनी-भुवी Reviewed by NIRMALA on 15:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.