WELCOME

टीम इंडिया की एक और शानदार जीत, जीत की हैट्रिक के हीरो बने बुमराह


टीम इंडिया की एक और शानदार जीत, जीत के हीरो बने बुमराह 
पल्लेकेल: जबरदस्त बोलिंग का प्रदर्शन करते हुए बुमराह ने श्रीलंकाई टीम को घुटनो के बल गिरा दिया।  और श्रीलंका के शिर्ष ५  बल्लेबाजों को पवेलिन का रास्ता दिखा दिया और श्रीलंका टीम को ५० ओवर में ९ विकेट पर २१७ रन के मामूली स्कोर पर रोक दिया। 

श्रीलंका टीम की तरफ से तिरिमाने ने सबसे अधिक ८० रन बनाये और चांदीमल ने ३६ और श्रीवर्धने ने २९ रन की पारी खेली। शुरुवात से ही श्रीलंकन टीम दबाव में दिखी।

माध्यम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने २७ रन देकर ५ बहुमुल्ये विकेट लिए. हालाँकि टीम इंडिया की प्लानिंग जीत की हैट्रिक की थी और टीम इंडिया इस प्लानिंग में सफल भी हुई. 


जवाब में टीम इंडिया के ६१ रन पर ४ विकेट जल्दी आउट हो गए शिखर धवन ५, विराट कोहली ३ के एल राहुल १७ व् केदार जाधव २ रन बना कर पवेलिन पहुँच गए  इन सब के आउट होने के बाद रोहित शर्मा व् महेंद्र सिंह धोनी ने मोर्चा संभाला रोहित शर्मा ने ६४ गेंदों पर ५० और महेंद्र सिंह धोनी ने ७४ गेंदों पर ५० रन बनाये टीम इंडिया के टोटल १०० रन ११८ गेंदों पर बने. और टीम इंडिया को एक और आसान जीत दिला दी.



उपुल थरंगा पर मैच बैन के बाद कप्तानी करने उतरे चामरा कापुगेदेरा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन श्रीलंका टीम के प्रदर्शन में कोई खास सुधार  नहीं हुआ. 

टीम की हार से हताश दर्शकों ने खेल को शर्मिंदा किया और टीम की हार से गुस्साए खेल प्रेमियों ने उपद्रव मचा दिया। मैदान में बोतलें और अन्य सामान फेंका उस समय भारत को जीत के लिए सिर्फ ८ रन चाहिए थे बाद में मैच शुरू किया गया.   
 
टीम इंडिया की एक और शानदार जीत, जीत की हैट्रिक के हीरो बने बुमराह टीम इंडिया की एक और शानदार जीत,   जीत की हैट्रिक के हीरो बने बुमराह Reviewed by NIRMALA on 09:55 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.