रिजर्व बैंक ने दिया सभी लोगो को एक शानदार तोहफा
image source:google images
रिज़र्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने तमाम लोगों के लिए आज से किए सस्ते होम लोन, कार लोन। पटेल ने दोपहर बाद रिजर्व बैंक की नई रेपो रेट दर का किया ऐलान, और रेपो रेट में 0.25 बेसिस पाइंट की कमी का एलान किया।
थोक व खुदरा महंगाई दर में कमी की वजह से आरबीआई पर रेपो रेट कम करने का दबाव दबाव बढ़ गया था। अब रेपो रेट 6.25 फीसदी से कम करके 6 फीसदी कर दी गई है। वहीं रिवर्स रेपो रेट भी 5.75 फीसदी रह गया है।
image source: google images
होम लोन हुए कितने सस्ते? ०.२५ फीसदी कमी से इतना होगा होम लोन
आज से आरबीआई होम लोन के रेट में 0.25 फीसदी की कमी की है इसका असर होम लोन पर कितना पड़ेगा ये जान लेते हैं. अभी 8.5 फीसदी की दर से होम लोन की ईएमआई पर 3248327 रुपये देने पड़ रहे हैं।
और 8.25 फीसदी की दर से 30 लाख रुपये के लोन पर अब केवल 3134873 रुपये देने होंगे। इस हिसाब से पूरे लोन पर 1.14 लाख रुपये की सेविंग होगी। रिज़र्व बैंक ने आज ये बड़ा तोहफा दिया है सभी होम लोन और कार लोन धारकों को अब घर खरीदना हुआ और भी सस्ता।
भारतीय रिजर्व बैंक के दो अगस्त को होने वाली मौद्रिक नीति की समीक्षा में रेपो दर को 0.25 फीसदी की कटौती करने की उम्मीद है. एचएसबीसी की एक रिपोर्ट में कहा था कि इसके पीछे अहम वजह मुद्रास्फीति का 4फीसदी के निचे के सामान्य स्तर पर आना है. रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत में मुद्रास्फीति में नाटकीय रुप से कमी आई है.
चालू वित्त वर्ष में महंगाई का ये निम्नतम स्तर न तो सतत रह सकता है और न ही इसके तेजी से बढ़ने की उम्मीद ही है. इसलिए नीतिगत दरों में कटौती करने की सम्भावना है क्योंकि देश की मुद्रास्फीति के साथ अंतर सामान्य है. मुद्रास्फीति के नरम बने रहने की उम्मीद है और साथ ही खाद्यान्न की कीमतें भी घट रही हैं.
एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि हमें उम्मीद है कि 2 अगस्त को समीक्षा बैठक में ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की जा सकती है.
रिजर्व बैंक ने दिया सभी लोगो को एक शानदार तोहफा, सस्ते हुए होम लोन, कार लोन
Reviewed by NIRMALA
on
18:46
Rating:
Reviewed by NIRMALA
on
18:46
Rating:


No comments: