चेहरे की खूबसूरती में चार चाँद लगाती है केसर जानिये अद्भुत फायदे!!!!! हम सब जानते हैं की केसर किसी ना किसी रूप में शरीर को फायदा पहुँचता हैं वही केसर ऐसी चीज़ हैं जो आपके चेहरे की खूबसूरती में भी चार चाँद लगा देता हैं! केसर को कच्चे दूध के साथ अगर आप चेहरे पर लगाएंगे को चेहरा कांच की तरह चमकेगा। वही अगर चंदन को केसर के साथ मिलाकर इसका लेप तैयार कर के माथे पर लगाने से सिर, आंख और मस्तिष्क को शीतलता शांति और ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा इसका उपयोग मक्खन आदि खाद्य पदार्थों में रंग एवं स्वाद लाने के लिए किया जाता है। आपको या छोटे बच्चे को सर्दी या कोल्ड हो तो केसर एक अद्भुत औषदि के रूप में काम करती है केसर की एक-दो पंखुड़ी 4-5 बूंद दूध के साथ अच्छी तरह घोंटें ताकि केसर दूध में घुल जाए। उसके बाद इसे एक चम्मच दूध में मिलाकर बच्चे को सुबह-शाम पिलाएं। इससे उसे काफी लाभ होगा। और बच्चे की सर्दी में रहत मिलेगी। जाड़े में गर्म व गर्मी में ठंडे दूध के साथ केसर के उपयोग की सलाह दी जाती है। चोट लगने पर या त्वचा के झुलस जाने पर केसर का लेप लगाने से आराम मिलता है। यह आमतौर पर स्वास्थ्य के पूरक पदार्थाे में हाजमें को दरूस्त करने के लिए किया जाता है। त्वचा को निखारने के लिए भी केसर का उपयोग किया जाता है केसर चेहरे जो खूबसूरती में चार चाँद लगाती है और इसी वजह से केसर को उपयोग में लाया जाता है.
चेहरे की खूबसूरती में चार चाँद लगाती है केसर जानिये अद्भुत फायदे!!!!!
Reviewed by NIRMALA
on
12:16
Rating:
Reviewed by NIRMALA
on
12:16
Rating:

No comments: