
टेंसन होना एक आम बात है आज हर इंसान किसी न किसी बात पर टेंसन लेलेते हैं टेंसन का level हर इंसान में अलग अलग होता है किओ छोटी से छोटी बात पर बहुत ज्यादा टेंसन लेलेते हैं और कुछ लोग बहुत बड़ी बात पर भी टेंसन कम लेते हैं कुछ लोग अपने आपको टेंसन मुक्त बहुत आसानी से कर लेते हैं. हमे हमेशा एक बात याद रखनी चाहिए की टेंसन में इंसान कोई भी सही फैसला नहीं ले सकता और उसके द्वारा लिए गए गलत फैसले की वजह से निराश होना लाजमी है. टेंसन इंसान के फिजिकल और मेन्टल हेल्थ पर बहुत बुरा असर डालती है जहाँ तक हो सके टेंसन से बचना चाहिए अगर टेंसन हो भी जाये किसी बात पर तो उससे बाहर जल्दी निकलने की कोशिश करनी चाहिए आइये जानें टेंसन दूर करने के कुछ आसान उपाय जिनको अपनाकर आप अपनी टेंसन दूर कर सकते हैं और अपना जीवन ख़ुशी से बिता सकते हैं: १. काम के बिच - बिच में थोड़ा आराम: आप चाहे कितना भी जरुरी काम कर रहे हों आपको काम के बिच में चाहे ५ मिनट का ही आराम लें वो आपकी बॉडी को रिलेक्स और आपके मसल्स को आराम देगा जिससे आपका तनाव कम होगा और आप फ्रेश फील करेंगे २. काम अपनी पसंद के अनुसार करें: जिस काम में आपकी रूचि हो और जो काम करके आपको ख़ुशी मिले उसी काम को करें जिस काम को करके आपको टेंसन हो उस काम को करने से बचें अगर मैं किक मूवी की मूवी की बात करुं तो उस मूवी में सलमान खान ने बहुत सारे काम किये और सलमान का अहम् डायलॉग था किक नहीं मिली और अपना काम चेंज कर लेता था ये ही सब हमारे उपर अप्लाई होता है जिस काम में आपका मन लगे वही करें आज के भागम भाग युग में इंसान को सबसे ज्यादा टेंसन काम की ही होती है इसलिए अपनी पसंद का काम करना चाहिए

३. योगा: सुबह जल्दी उठकर मॉर्निंग वाक के लिए जाएं और नियमित ध्यान (मैडिटेशन) और योग करें। एक्सरसाइज को भी अपनी रोज की दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं. ४. संगीत: माइंड फ्रेश रखने के लिए संगीत को साथी बनाए अगर आपको लगे की किसी बात पर टेंसन हो रही है तो थोड़ी देर संगीत सुन लें संगीत सुन ने से आपकी टेंसन दूर हो जायेगी और आप रिलेक्स फील करेंगे ५. पॉजिटिव थिंकिंग: टेंसन से बचने के लिए अपनी सोच को पॉजिटिव रखें पॉजिटिव सोच से आप किसी भी कंडीशन में और बड़ी से बड़ी टेंसन होने पर भी आसानी से उस टेंसन से निकल जाएंगे पॉजिटिव सोच रखने के लिए बस कुछ छोटी छोटी चीज़ें करें जैसे अभी हम क्या करते हैं सुबह जैसे ही हम उठकर आये और पैर में ठोकर लग गई तो सबसे पहले हम अपनी किस्मत को कोसते हैं और पहला शब्द ये होता है आज तो किस्मत ही ख़राब है आज का दिन ही ख़राब है जैसे ही हमने ये सोच लिया आज का दिन ख़राब है तो ये हमारी माइंड में सेट हो गया फिर चाहे लाख कोसिस करलें आपका दिन अच्छा नहीं हो सकता नेगेटिविटी आपके माइंड में घर कर चुकी है तो हमे क्या करना चाहिए सुबह उठते ही आज का दिन बहुत शानदार है ये पॉजिटिव सोच को अपने दिमाग में फिट करलें। ६. भरपूर नींद लें: तनाव की कई बार अधूरी नींद लेना भी वजह बन जाती है इसलिए भरपूर नींद लें. ७. ऑफिस और घरका माहौल खुशनुमा रखें: अपने घर का माहौल खुशनुमा रखें और अपने दोस्तों के साथ व् घर पर थोड़ा बहुत मजाक भी कर सकते हैं जिस से घर का माहौल खुश नुमा होगा और आपके साथ साथ आपके घर के बाकि सदस्य भी तनाव से दूर रहेंगे। ८. मसाज: जब भी तनाव की वजह से आपके सर में दर्द हो तो हेड मसाज लेने से आपको सर दर्द में रहत मिलेगी और तनाव भी काफी हद तक कम होगा। ९. भोजन: अपने खाने का रखें खास ध्यान फ़ास्ट फ़ूड या स्पाइसी तले भुने खाने से बचें और हेअल्थी फ़ूड अपनाएं। और कम से कम ६ लीटर पानी जरूर पिएं। १० नियमित व्यायाम: व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं नियमित व्यायाम करते से स्ट्रेस कम होता है और आप अच्छा फील करते हैं. और सुबह व्यायाम करने से आप पुरे दिन फ्रेश फील करते हैं और थकान बहुत कम होती है और आप से बीमारी कोसो दूर रहती है कम बीमार पड़ने वाला व्यक्ति अधिक खुश रहता है. jyada padhne ke liye login krein www.nicedayindia.com
No comments: