आम फलों का राजा है ये अब तक पढ़ा है हमने आज हम जानेंगे आम खाने के लाजवाब फायदे क्या क्या हैं??? हम सब जानते हैं आम फलों का राजा होता है, लेकिन ये कम लोग ही जानते होंगे की इस फलों के राजा में क्या क्या उपयोगी गुण हैं जो आम को फलों का राजा बनाते हैं, आम के खाना सबको पसंद है इसका लाज़वाब स्वाद ही आम को फलों का राजा बनता है। आम में सैचरेटिड फैट (संतृप्त वसा), कोलेस्ट्रोल और सोडियम की मात्रा काफी कम होती है। साथ ही यह आहार संबंधी फाइबर, विटामिन B-6, विटामिन A और विटामिन C का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। आम खाने के अनेको स्वास्थ्य वर्धक फायदे हैं। आइये जानें आम खाना क्यों बेहतर है आम खाने से वजन बढ़ता है अगर आप दुबले पतले हैं और वजन बढाना चाहते हैं, तो आम खाना शुरू कर दीजिये क्योंकि आम खाने से वजन बढता है। आम में पोटेशियम, मैग्निशियम और कॉपर जैसे खनिज लवण भी प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो वजन बढ़ाने में मदद मिलती है. आम खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है क्यों की आम में प्रचूर मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं, जिससे स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। हाई ब्लड प्रेशर के रोगी के लिए आम एक प्राकृति उपचार है, क्योंकि इसमें पोटेशियम और मैग्निशियम भारी मात्रा में पाए जाते हैं। कोलेस्ट्रोल की मात्रा घटाता है आम में एक घुलनशील आहार संबंधी फाइबर पेक्टिन पाया जाता है। पेक्टिन ब्लड कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करने में प्रभावी रूप से कार्य करता है। और यह हमें ग्रंथि में होने वाले कैंसर से भी बचाता है। पाचन क्रिया बढ़ाने में मदद करता है आम अपच और एसीडीटी जैसी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है. आम में पाए जाने वाले एंजाइम्स भोजन को पचाने में मदद करते हैं। खून बढ़ाने में मददगार होता है आम खाना क्योंकि इसमें प्रचूर मात्रा में आइरन पाया जाता है। नियमित और पर्याप्त रूप से आम का सेवन शरीर में खून की मात्रा बढ़ा देता है, जिससे एनीमिया जैसी बीमारी भी दूर रहती है। गर्भवती महिला के लिए लाभदायक गर्भवती महिला को आयरन की विशेष जरूरत होती है। इसलिए उनके लिए आम काफी लाभदायक होता है। यूं तो डॉक्टर आयरन की गोली लेने की सलाह देते हैं, पर अगर आप चाहें तो आयरन से भरपूर आम के जूस का सेवन भी कर सकते हैं। लेकिन गर्भवती महिला बिना डॉक्टर की सलाह लिए आम का उपयोग न करें कई बार आम खाना हानिकारक भी हो सकता है कील मुंहासे को रखे दूर त्वचा पर होने वाले कील मुहासे पर भी प्रभावी रूप से असर कारक है। आम के गूदे को त्वचा पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। ऐसा करने से त्वचा के छिद्र खुल जाते हैं और कील मुहासे नहीं होते हैं समय से पहले बुढ़ापे को रोकता है आम में बड़ी मात्रा में विटामिन A और विटामिन C पाए जाते हैं, जो कि शरीर के अंदर कोलाजेन प्रोटीन के निर्माण में सहायक होते हैं। कोलाजेन ब्लड वेसल और शरीर के कनेक्टिव टिशू को सुरक्षित रखता है, जिससे त्वचा की उम्र ढलने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। और समय से पहले आये बुढ़ापे को रोकने में मददगार साबित होता है. इसके अलावा मस्तिष्क को स्वस्थ्य रखने में आम महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है आम में विटामिन B-6 प्रचूर मात्रा में पाया जाता है, जो कि मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है आम में बीटा-केरोटीन और कार्टेन्वाइड उच्च मात्रा में पाया जाता है। आम में पाए जाने वाले यह तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर और मजबूत बनता है. जिससे बीमारिया दूर रहती हैं और हमे स्वच्छ रखने में मददगार साबित होता है. आंखों का भी रखे ख्याल आम में विटामिन A प्रचुर मात्रा में होता है। जो आंख की रोशनी को बेहतर बनाता है और रतौंधी व आंख के सूखेपन को भी दूर करता है। तो अब आप जान चुके हैं आम फलों का राजा क्यों है. और अधिक जानकारी के लिए लॉगिन करें www.nicedayindia.com
आम फलों का राजा है ये अब तक पढ़ा है हमने आज हम जानेंगे आम खाने के लाजवाब फायदे क्या क्या हैं???
Reviewed by NIRMALA
on
14:28
Rating:
Reviewed by NIRMALA
on
14:28
Rating:



No comments: