WELCOME

हार जाने पर टूटने की बजाय करें हार का सामना एक दिन जीत आपकी होगी:

हार जाने पर टूटने की बजाय करें हार का सामना एक दिन जीत आपकी होगी: हार या जीत एक सिक्के के दो पहलु हैं और चाहे वह खेल का मैदान हो या असल जिंदगी कुछ लोग अपनी हार से टूट जाते हैं और हार से टूटकर दूर भागने लगते हैं उन्हें लगता है कि अब उनसे कुछ नहीं हो सकता। लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि किसी चीज को पाने के लिए बार-बार की गई मेहनत रंग जरूर लाती है। हार से इंसान को सीखना चाहिए हर हार बहुत अच्छा एक्सपेरिएंस देती है और डबल पावर के साथ काम करने का सहस भी हमे हार से ही मिलता है अपने अंदर की निगेटिविटी को दूर करके पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ें और अपने लक्ष्य तक बिना रुके बिना थके लगे रहे जब तक आपका लक्ष्य आप न पालें कभी भी कोई भी समस्या आपके सामने आये तो उसको जितना जल्दी हो सके सोलुशन ढूंढें हो सके तो अपनी समस्याओं को लेकर दोस्तों से बात करनी चाहिए। और उनसे राय लें एक बेहतर सोलुशन पाने की दिमाग को हमेशा पॉजिटिव एक्टिविटी की तरफ फोकस करना चाहिए। परिस्थितियों का डटकर सामना करना चाहिए। अगर आपके साथ कुछ बुरा हो जाता है तो उसे लेकर ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं, बल्कि उसे भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करें। जब हमारी जिंदगी में उतार-चढ़ाव चल रहा होता है तो हमें ये जानने का अवसर मिल जाता है कि कौन हमाने दोस्त हैं और कौन दुश्मन। ऐसे में आगे बढ़ने के लिए अपने दोस्तों की मदद लें। अपनी लाइफ में सक्सेज हुए लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके बारे में पढ़ना चाहिए कि कैसे और कितनी मेहनत के बाद उन्होंने अपनी लाइफ में बड़े मुकाम को हासिल किया। किसी काम में सक्सेज नहीं मिलने के बाद उस लक्ष्य को भूलना नहीं चाहिए, बल्कि और जोरो-शोरों से उसके पीछे लग जाना चाहिए। एक दिन आपकी मेहनत और लगन से आपका लक्ष्य आपका होगा और आपको जितने से कोई रोक नहीं सकता बस आपकी सोच में पाजिटिविटी होनी चाहिए और जितने का जूनून आपके दिलो दिमाग में होना चाहिए। तो चलिए एक बेहतर कल के लिए आज अभी और इसी वक़्त शुरुवात करें।
हार जाने पर टूटने की बजाय करें हार का सामना एक दिन जीत आपकी होगी: हार जाने पर टूटने की बजाय करें हार का सामना एक दिन जीत आपकी होगी: Reviewed by NIRMALA on 12:13 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.