अगर आपकी पहली 'डेट' है तो ध्यान रखें कुछ खास बातें शादी से पहले लड़के लड़की में फ्रेंडशिप करना आम बात है. वैसे तो हर कोई चाहता है की उसकी एक सूंदर सी गर्ल फ्रेंड होनी चाहिए जैसे ही बच्चे १६ वे साल में प्रवेश करते हैं तो उनके हार्मोन्स में चेंजेज आते हैं और उसका परिणाम होता है लड़का लड़की में फ्रेंडशिप करना। आज के युग में फ्रेंडशिप एक आम बात है अगर आपकी भी एक गर्ल फ्रेंड है और आप पहली डेट पर जा रहे है तो ध्यान दीजिये कुछ खास बातों का: सच बोलें जब दोनों एक दूसरे से पहली बार मिलते हैं तो हमेशा अपने बारे में सच बोलना चाहिए। झूठ बोल कर कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहता है लेकिन असलियत सामने आने पर रिश्ता टूट सकता है। झूंठ की बुनियाद पर बने रिश्ते जल्दी ही टूट जाते हैं और एक बार टूटे हुए रिश्ते दिल को बहुत दुःख पहुंचाते हैं. अपनी पहली डेट पर कभी भी अपना नाम और ऐज गलत नहीं बतानी चाहिए कुछ लड़कियों को आदत होती है उम्र छिपाने की, लेकिन बाद में यह झूठ रिश्ते को खराब कर सकता है। और झूंठ सामने आने पर आपका रिश्ता टूट सकता है इसलिए पहली डेट में ही अपना नाम और उम्र सही बताएं। जब भी आप अपने काम को लेकर बात करें तो अच्छा इम्प्रैशन बनाने के चक्कर में अपने काम को लेकर लम्बी छोड़ी बातें ना करें बल्कि सब सच सच बताएं नहीं तो जैसे जैसे आपका रिश्ता आगे बढ़ता है तो एक दिन असलियत सामने आही जाती है और बाद में रिश्तों में खरांश आती है या आपका रिश्ता टूट भी सकता है तो काम की बात करते समय स्पेशल ये सब बातें ध्यान रखें। अगर आप सिगरेट या शराब पीते हैं तो ये भी छिपाने की जरुरत नहीं है क्योंकी सिगरेट और शराब पीना आजकल के लड़कों में आम बात है लेकिन कई लड़कियों को यह अादत पसंद नहीं होती। ऐसे में पहली मुलाकात में ही उससे इस बारे में बात कर लें, जिससे लड़की धोखे में न रहे। नहीं तो बाद में आपके नशे के बारे में आपकी गर्ल फ्रेंड को पता चलेगा तो वो आपको छोड़ कर भी जा सकती है अगर इससे पहले भी आपकी कोई गर्ल फ्रेंड थी तो अपनी 'एक्स' के बारे में जरूर बात करें और अपने पार्टनर को बताएं अपनी 'एक्स' के बारे में. क्यों हर लड़के लड़की का पहले भी रिश्ता हो सकता है और किसी वजह से वह रिश्ता चल नहीं पाता तो ऐसी कंडीशन में दूसरा रिश्ता शुरू करें पर ध्यान रखें अपनी पार्टनर को सब कुछ बता दें अपने 'एक्स' के बारे में. हॉबी हर एक व्यक्ति की कुछ पसंद-नापसंद होती हैं अपनी हॉबी के बारे में बात करें और पहली डेट में हमेशा अपने स्वभाव और रूचियों के बारे में जरूर बात करें। इससे रिश्ता गहरा होगा।
अगर आपकी पहली 'डेट' है तो ध्यान रखें कुछ खास बातें:
Reviewed by NIRMALA
on
22:43
Rating:
Reviewed by NIRMALA
on
22:43
Rating:


No comments: