
‘बाहुबली 2’ नहीं तोड़ सकी ये रिकॉर्ड
एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने कमाई की बारिश कर दी है। पहले दिन इस फिल्म ने भारत में करीब 145 करोड़ रुपये कमाए । और वर्ल्डवाइड कमाई करीब 210 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, भारत में नेट कमाई 121 करोड़ रुपये है। खान बिरादरी की फिल्मों को 100 करोड़ क्लब पहुंचने में तीन दिन का समय लगता है।सबको पीछे छोड़ते हुए ‘बाहुबली 2’ पहले ही दिन रिकॉर्ड कई सरे रिकॉर्ड बना डाले।
विदेशी जमीन पर कमाए 65 करोड़ रुपये.
इन फिल्मों के रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी
9000 स्क्रीन्स के साथ दुनियाभर में रिलीज हुई इस फिल्म के सामने अब कोई भारतीय फिल्म नहीं टिकेगी। लेकिन हॉलीवुड की बात करें तो 2013 में आई ‘आयरन मैन 3’ ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 262 करोड़ रुपये की कमाई की थी। और पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स’ ने 400 करोड़ रुपये कमाए थे। हाल ही रिलीज विन डीजल की फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 8’ की एक दिन की वर्ल्डवाइड कमाई 341 करोड़ रुपये थी।
पहले हफ्ते में ही ‘दंगल’ को कर देगी चित
2016 में रिलीज इस फिल्म ने भारतीय बाजार में 387.39 करोड़ रुपये की कमाई की। जबकि वर्ल्डवाइड दंगल ने 744.34 करोड़ रुपये कमाए हैं। आमिर खान की ही ‘पीके’ ने वर्ल्डवाइड 792 करोड़ रुपये कमाए हैं। लेकिन ‘बाहुबली 2’ की जैसी शुरुआत हुई है,‘बाहुबली 2’ रिकॉर्ड नहीं इतिहास लिखेगी।
ऑनलाइन बुकिंग में भी बनाया रिकॉर्ड टिकटों की बिक्री हुई है.
No comments: